जनवरी 24, 2020

उफ़ यह अदा

हिंदी कविता Hindi Kavita उफ़ यह अदा Uff yeh adaa

लचकाती कमर,


मृगनयनी नयन,


झूलती लटें,


सकुचाता बदन |



प्यासे अधर,


लल्साती मुस्कान,


सुशोभित हैं तन पर,


कौमार्य के सारे वरदान |



उफ़ यह अदा,


उफ़ यह बदन,


चाहे मेरा दिल,


पाना तेरी छुअन ||

जनवरी 20, 2020

माया

हिंदी कविता Hindi Kavita माया Maaya

धन की क्या आवश्यकता है? धन सिर्फ एक छलावा है | मोह है | माया है | सत्य की परछाईं मात्र है, जो सिर्फ अंधकार में दिखाई पड़ती है | उजाले में इसका कोई अस्तित्व नहीं | धन सब परेशानियों की जड़ है | सब अपराधों की जननी है | सब व्यसनों का आरम्भ है |


कुदरत ने सब जीव बनाए,

पशु पक्षी मत्स्य तरु,

जल भूमि गिरी आकाश,

कंद मूल फल फूल खिलाए,

अंधकार से दिया प्रकाश ||


पर मनुष्य, तूने क्या दिया?


लोभ मोह दंभ अहंकार,

भेदभाव ऊँच-नीच तकरार !

धन को सर्वोपरि बनाया,

धनी निर्धन में भेद कराया,

माया के इस पाश में फंसकर,

कुदरत को तू समझ न पाया ||

जनवरी 19, 2020

जीवन

हिंदी कविता Hindi Kavita जीवन Jeevan

जी ना चाहे जीना,

पर जीवन पड़ेगा जीना,

जीवन एक इंतज़ार है,

मृत्यु सत्य साकार है,

उस दिन का इंतज़ार है,

जब चढूँगा मौत का जीना ||

जनवरी 17, 2020

प्रेम

हिंदी प्यार कविता Hindi Love Kavita Prem प्रेम

प्रेम से आनंद है,

प्रेम से ही है खुशी,

प्रेम से जीवन है,

प्रेम से है सुख की हंसी |


प्रेम नहीं तो क्या है,

क्रोध स्वार्थ अहंकार,

गर प्रेम मिट जाए कहीं,

तो छा जाता है अंधकार |


तू प्रेम भाव से देख ले,

तो छा जाती है रौशनी,

तू प्रेम भाव से बोल दे,

तो मिट जाए सारे गुबार ||

राम आए हैं