दीवाली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दीवाली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जनवरी 24, 2024

राम आए हैं

हिंदी कविता Hindi Kavita राम आए हैं Ram aaye hain



शिशिर में बसंती पुष्प खिल आए हैं,


राम आए हैं |


कोयल कूकी है पंछी भी चहचहाए हैं,


राम आए हैं |


पुरवासियों ने घर में दीये जलाए हैं,


राम आए हैं |


नयनों में श्रद्धा-अश्रु छलछलाए हैं,


राम आए हैं |


कलियुग में आज देखो भगवान आए हैं,


राम आए हैं |


राम आए हैं आए हैं राम आए हैं |||

अक्तूबर 24, 2022

बचपन वाली दीवाली

हिंदी कविता Hindi Kavita बचपन वाली दीवाली Bachpan wali Diwali


वो चढ़-चढ़कर घर से सारे जालों को मिटाना,


वो पंखों की, कोनों-कोनों की धूल को हटाना,


वो आँगन में नाना रंगों से रंगोली सजाना,


वो दीवारों-दरवाज़ों पर रंग-रोगन कराना,


बाज़ारों से धनतेरस पर नया बर्तन ले आना,


वो मिठाई वो बताशे वो खील वो खिलौना,


वो छत पर रंगीन बल्बों की लड़ियाँ लगाना,


वो मोमबत्ती और दीपों से पूरे घर को सजाना,


वो नए-नए कपड़ों में पूजा कर प्रसाद चढ़ाना,


वो पटाखों की थैली के संग बाहर भाग जाना,


वो फुलझड़ी वो अनार वो रॉकेट वो चरखरी,


वो आलू बम, वो फूँक बम, वो मुर्गे की लड़ी,


खुशियों से भरपूर थी बचपन की हर दीवाली,


आओ मनाएँ फ़िर से वो ही बचपन वाली दीवाली ||

नवंबर 04, 2021

शुभ दीपावली

हिंदी कविता Hindi Kavita शुभ दीपावली Shubh Deepawali

संत कवि श्रीतुलसीदास कृत श्री राम चरित मानस से प्रेरित दीपावली के संदर्भ में मेरी चंद पंक्तियाँ -



भ्रमित भटकता हूँ मैं बालक |

तुम ही हो जगत के पालक ||


नीच कुटिल है मेरी संगत |

माँगू राम नाम की रंगत ||


राम बनो मेरे खेवैया |

भवसागर तर जाए नैया ||


दीपक घृत के दिल में जलाऊं |

हृदय में श्रीहरि को मैं बसाऊं ||

राम आए हैं