दिसंबर 27, 2021

पहला प्यार

हिंदी कविता Hindi Kavita पहला प्यार Pehla Pyaar

वो पहला-पहला प्यार,


वो छुप-छुप के दीदार,


वो मन ही मन इकरार,


वो कहने के विचार,


वो सकुचाना हर बार,


फिर आजीवन इंतज़ार ||

दिसंबर 13, 2021

हर-हर महादेव

हिंदी कविता Hindi Kavita हर-हर महादेव Har Har Mahadev

हर-हर करता हर एक जन पहुँच रहा अब हर के धाम,


हर हैं भोले हर ही भैरव, हर ही हैं करुणा के धाम ||

दिसंबर 05, 2021

नवंबर 09, 2021

हमने एक बीज बोया था

हिंदी कविता Hindi Kavita हमने एक बीज बोया था Humne ek beej boya tha

सूखे निर्जल मरुस्थल में,


मृगतृष्णा के भरम में,


सर्वस्व जब खोया था,


हमने एक बीज बोया था |



जब सपना अपना टूटा था,


अनपेक्षित अंकुर फूटा था,


श्रम से उसको संजोया था,


हमने एक बीज बोया था |



आज मरु पर उपवन छाया है,


जो चाहा था वह पाया है,


फलों से नत लहराया है,


हमने जो बीज बोया था ||

नवंबर 04, 2021

शुभ दीपावली

हिंदी कविता Hindi Kavita शुभ दीपावली Shubh Deepawali

संत कवि श्रीतुलसीदास कृत श्री राम चरित मानस से प्रेरित दीपावली के संदर्भ में मेरी चंद पंक्तियाँ -



भ्रमित भटकता हूँ मैं बालक |

तुम ही हो जगत के पालक ||


नीच कुटिल है मेरी संगत |

माँगू राम नाम की रंगत ||


राम बनो मेरे खेवैया |

भवसागर तर जाए नैया ||


दीपक घृत के दिल में जलाऊं |

हृदय में श्रीहरि को मैं बसाऊं ||

अक्तूबर 31, 2021

सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धासुमन

हिंदी कविता Hindi Kavita सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धासुमन Sardar Patel ki Jayanti par Shradhasuman

तिनकों को समेट कर इक धागे में पिरोया था,


टुकड़ों को बटोर कर इक राष्ट्र को संजोया था,


नमन है भारतमाता के उस वीर पुत्र को,


नींव में जिसने एकता का इक बीज बोया था ||

अक्तूबर 28, 2021

प्रकाश का महत्व

हिंदी कविता Hindi Kavita प्रकाश का महत्व Prakash ka mahtva

ना सतरंगी छटा होती श्याम ही श्याम नज़र आता,


ना जीवन होता धरती पर ना नभ को रवि सजाता,


ना शबनम की बूँदें होतीं ना बादल बारिश बरसाता,


ना जीव-जंतु-कीट होते ना पवन में तरुवर लहराता,


ना कलकल बहती धारा में जीवन कभी पनप पाता,


गर रचनाकर की रचना में प्रकाश स्थान नहीं पाता ||

राम आए हैं