फ़रवरी 23, 2023

सॉरी

हिंदी कविता Hindi Kavita सॉरी Sorry

हाँ मैं गलती करता हूँ,


तुमसे मैं अक्सर लड़ता हूँ,


पर क्या यह भी झूठ है,


तुमपे ही तो मैं मरता हूँ !!!

तेरी बाँहें

हिंदी कविता Hindi Kavita तेरी बाँहें Teri Baahein

खिल रहे हों फूल जैसे इक उजड़ी सी बगिया में,


बरस पड़ा हो प्रताप जैसे इक सूखी सी नदिया पे,


टपक रहीं हों बूँदें जैसे शुष्क दरकती वसुधा पे,


पड़ रही हो छाया जैसे एक थके मुसाफिर पे,


अनुभव ऐसा होता मुझको तेरी बाँहों के घेरे में ||

उम्मीद

हिंदी कविता Hindi Kavita उम्मीद Ummeed

गलती मेरी थी जो मैंने तुझसे कुछ उम्मीद की,



उसको पूरा करने की तुझसे मैंने ताकीद की ||

तेरा आशिक हूँ

हिंदी कविता Hindi Kavita तेरा आशिक हूँ Tera Aashiq Hoon

तेरा आशिक हूँ,


मैं तेरा साथ निभाऊंगा,


गर तू बसेगी काँटों में,


मैं भँवरा वहीं मंडराऊंगा ||

वो पहला पहला प्यार

हिंदी कविता Hindi Kavita वो पहला पहला प्यार Vo Pehla Pehla Pyaar

वो पहला-पहला प्यार,


वो छुप-छुप के दीदार,


वो मन ही मन इकरार,


वो कहने के विचार,


वो सकुचाना हर बार,


फिर आजीवन इंतज़ार ||

फ़रवरी 03, 2023

तेरी मुस्कान

हिंदी कविता Hindi Kavita तेरी मुस्कान Teri Muskaan

सहस्त्र पुष्पों से सुंदर है,


तेरी मुस्कान |



बरखा की बूंदों सी निर्मल है,


तेरी मुस्कान |



कभी संकट का बिगुल है,


तेरी मुस्कान |



कभी खुशियों की लहर है,


तेरी मुस्कान |



नन्हे बालक सी चंचल है,


तेरी मुस्कान |



दिल की पीड़ा का हरण है,


तेरी मुस्कान |



मुश्किल दिनों का तारण है,


तेरी मुस्कान |



हताशा में आशा की किरण है,


तेरी मुस्कान |



बढ़ते कदमों की ताकत है,


तेरी मुस्कान |



मेरी सुबह का सूरज है,


तेरी मुस्कान ||




फ़रवरी 01, 2023

नज़रें

हिंदी कविता Hindi Kavita नज़रें Nazrein

लब चाहे कुछ भी ना बोलें,


नज़रें सबकुछ कह देती हैं,


दिल के राज़ भले ना खोलें,


आँखें दर्द बयाँ करती हैं ||

राम आए हैं